फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   On the death of the married woman under suspicious circumstances, the parents accused of murder

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
On the death of the married woman under suspicious circumstances, the parents accused of murder
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम को हुई थी विवाहिता की मौत
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस दौरान सूचना पर पहुंचे मायके वाले हत्या करने का आरोप लगाने लगे। मामले की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर आ गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बाद में पुलिस ने विवाहिता के भाई ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मुरादाबाद के कुदंरकी थाना क्षेत्र के पंडिया गांव निवासी राजीव भटनागर ने चार मार्च 2020 को अपनी बहन शिवानी(22) की शादी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी प्रदीप के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था, लेकिन शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। ससुराल वाले दहेज में एक बाइक की मांग करने लगे थे। इस दौरान मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि सोमवार की देर शाम को विवाहिता की ताई जो दिल्ली में रहती है। उन्होंने फोन कर मायके वालों को सूचना दी कि ससुराल वालों ने शिवानी की हत्या कर दी है। सूचना मिलने पर मायके वालों में कोहराम मच गया। आनन फानन मायके वाले रामपुर पहुंचे तो देखा विवाहिता का पति घर वालों के साथ फरार है और शिवानी का शव मोर्चरी में रखा था। बाद में मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, शिवानी के भाई राजीव भटनागर ने बताया कि उसकी बहन को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया की तहरीर के आधार पर पति प्रदीप, प्रमोद, संतोष, आरती, चांदनी और चांदनी के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed