{"_id":"650611a5dfdcc9d4010f166c","slug":"officers-of-many-departments-on-the-target-of-income-tax-department-may-be-interrogated-rampur-news-c-282-1-rmp1004-5779-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आयकर विभाग के निशाने पर कई विभागों के अफसर, हो सकती है पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आयकर विभाग के निशाने पर कई विभागों के अफसर, हो सकती है पूछताछ
विज्ञापन
रामपुर। जौहर ट्रस्ट के लेनदेन की शिकायतों से शुरू हुई आयकर विभाग की जांच का दायरा अब बढ़ता हुआ दिख रहा है। आयकर के रडार पर सपा शासन में लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत और सीएंडडीएस से जुड़े वे अफसर आ गए हैं, जिन्होंने निर्माण कार्यों में नियम विरुद्ध काम किया है। आयकर विभाग इन अफसरों को नोटिस जारी कर इनसे पूछताछ भी कर सकता है।सपा शासन में लोक निर्माण विभाग, सीएंडडीएस व जिला पंचायत के माध्यम से तमाम कार्य कराए गए थे, इसमें जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों का भी निर्माण कराया गया था। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में नियम विरुद्ध लोक निर्माण विभाग ने सड़क भी बनवाई थी। साथ ही कई और सड़कों का निर्माण कराया था। अब जौहर ट्रस्ट से जुड़े लेनदेन के मामले की जांच आयकर विभाग कर रहा है तो आयकर विभाग के निशाने पर ठेकेदार और अफसर भी जांच के घेरे में आ गए हैं। सपा शासन में रामपुर में तैनात लोक निर्माण, सीएंडडीएस व जिला पंचायत से जुड़े अफसरों से आयकर विभाग पूछताछ कर सकता है। सूत्रों के अनुसार इन अफसरों की सूची तैयार कराई जा रही है। जल्द ही इनसे पूछताछ हो सकती है। ऐसे में इन अफसरों की भी नींद उड़ी हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक करोड़ से ज्यादा दान देने वालों की कुंडली खंगाल रहा आयकर विभाग
रामपुर। आयकर विभाग के निशाने पर वे लोग भी हैं जिन्होंने एक करोड़ रुपये से ज्यादा का दान जौहर यूनिवर्सिटी के लिए दिया है। इन दानदाताओं की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। आयकर विभाग इनसे पूछताछ भी कर सकता है।
विज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए जौहर ट्रस्ट को तमाम लोगों ने दान दिया था, जिसमें एक करोड़ रुपये से ज्यादा दान देने वालों की संख्या बहुत ज्यादा थी। आयकर विभाग ऐसे दानदाताओं सूची तैयार कर रहा है। सूची में शामिल दानदाताओं की कुंडली को खंगालने का काम शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इन दानदाताओं से आय के स्रोतों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।