{"_id":"66722cb19571d06785070041","slug":"officers-and-employees-should-improve-their-functioning-otherwise-action-will-be-taken-rampur-news-c-282-1-rmp1006-123995-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कार्यप्रणाली सुधारें अफसर-कर्मचारी, नहीं तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कार्यप्रणाली सुधारें अफसर-कर्मचारी, नहीं तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने अफसरों व कर्मियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने जनता से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण न करने वाले अफसरों से साफ कहा कि यदि कोई अफसर व कर्मचारी जनहित के कामों को लटकाता है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लापरवाह कर्मियों के पटल भी बदले जाने के भी आदेश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और सभी तहसीलों के लिपिकीय संवर्ग के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र में राजस्व अभिलेखों के अनुसार सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा अवैध अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।
तहसीलों में तैनात कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और कहा कि आम जनमानस की समस्याओं के समाधान को लेकर जिस स्तर पर भी लापरवाही बरती जाएगी उससे संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस के साथ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
तहसीलों में आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनने के लिए तय समय में अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और विभिन्न पटलों से संबंधित कर्मचारी भी अपने पटल की सभी कार्यवाहियों को समय से संपादित करें। आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और हैसियत प्रमाणपत्र के संबंध में रिपोर्ट लगाने अथवा जारी करने में अनावश्यक लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए की प्रमाणपत्र तय समय सीमा के भीतर जारी हो जाएं। एसडीएम समय-समय पर औचक रूप से अपनी तहसील के सभी पटलों का निरीक्षण करें और लापरवाह कार्मिकों का पटल परिवर्तन करके उन्हें अपनी कार्यशैली सुधारने का एक अवसर दें। इसके बावजूद भी यदि कर्मचारी की कार्यशैली में सुधार न हो तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। सरकार की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं के समाधान और योजनाओं के समयबद्ध तरीके से क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी
-- -- -- -- -- -- -- -- -
चुनाव में बेहतर काम करने वाले अफसर किए सम्मानित
जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने लोकसभा चुनाव में बेहतरीन काम करने के लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र भी प्रदान किया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व हेम सिंह, एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं सभी तहसीलों के लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद