{"_id":"14b15891809abf8dde61889cfef60040","slug":"oath-ceremoney-in-jila-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच और सदस्यों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच और सदस्यों को दिलाई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट की ओर से जवाब तलब करने के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत पांच जिला पंचायत सदस्यों को शनिवार को शपथ दिलाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने पांचों को शपथ दिलाई। जिला पंचायत के चुनाव में 35 सदस्य चुने गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव निपटने के बाद अध्यक्ष समेत 29 सदस्यों को शपथ दिला दी गई थी।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम समेत पांच सदस्य शपथ ग्रहण करने से रह गए थे। शपथ न होने से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत पांचों सदस्यों का नाम विधान परिषद की मतदाता सूची दर्ज नहीं हो सका था। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रशासन पर जानबूझकर शपथ न दिलाने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट की शरण ली।
हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रशासन से जवाब मांगा। साथ ही अगली तारीख 29 फरवरी निर्धारित कर दी। मामला हाईकोर्ट में पहुंचने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने बाकी सदस्यों को भी शपथ दिलाने के कार्यक्रम जारी कर दिया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत पांचों सदस्य शनिवार को शपथ लेने पहुंचे।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं निर्वाचित सदस्य अब्दुल सलाम, जाहिदा बी, लाल सिंह, आमना बेगम और शहनाज बेगम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।