फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Now you will soon travel from Rampur to Khatu Shyam, a bus will run.

Rampur News: अब जल्द रामपुर से करेंगे खाटू श्याम तक का सफर, चलेगी बस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Now you will soon travel from Rampur to Khatu Shyam, a bus will run.
रामपुर। शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब खाटू श्याम राजस्थान जाने वाले लोगों को रामपुर से इसकी सुविधा मिल सकेगी। डिपो से अब जल्द ही राजस्थान के लिए बस चलाई जानी है। इसके अलावा चंडीगढ़ और लुधियाना के लिए भी एक-एक बस चलाई जाएगी। इसके लिए डिपो प्रभारी ने विधायक आकाश सक्सेना से बातचीत की है। बस चलने के बाद यात्रियों को सहूलियत के साथ राजस्व की सुविधा भी हो जाएगी।
विज्ञापन

रामपुर रोडवेज डिपो में मौजूदा समय में 104 बसें संचालित हैं और इन बसों से लाेग बरेली, मुरादाबाद, हल्द्वानी, कौशांबी, दिल्ली, आगरा समेत अन्य जिलों में यात्री सफर करते हैं, लेकिन रोडवेज डिपो को महीने के लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्त नहीं हो पाता। प्रदेश भर से इस समय राजस्थान के खाटू श्याम दरबार में काफी अधिक संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए अब रामपुर से राजस्थान के लिए रामपुर से सफर तय कराने की योजना चल रही है। यदि रामपुर से यह बस चल जाती है तो काफी संख्या में यात्री मिल जाएंगे और राजस्व में बढ़ोतरीभी होगी। इसको देखते हुए डिपो प्रभारी रामप्रकाश ने विधायक से मुलाकात कर इस मामले में बातचीत की है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही रामपुर डिपो से राजस्थान तक का का सफर डिपो कराएगी। इसके अलावा चंढ़ीगढ़ और लुधियाना के लिए भी कोई बस अब तक नहीं चली है। यह रूट भी काफी समय से खाली पड़े हैं, जिसमें नई बसों को इन रूटों पर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन:---
रोडवेज डिपो जल्द ही राजस्थान खाटू श्याम के लिए बस चलाने वाली है। इसके अलावा चडीगढ़ और लुधियाना के लिए भी एक-एक बस चलाई जाएगी। इसके लिए विधायक से भी बातचीत की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही यात्री राजस्थान का सफर रामपुर से तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामप्रकाश, डिपो प्रभारी, रामपुर
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed