{"_id":"6a2342a616ca610e70025744","slug":"now-only-63-units-of-blood-in-the-blood-bank-of-the-district-hospital-rampur-news-c-282-1-rmp1027-172639-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अब सिर्फ 63 यूनिट रक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अब सिर्फ 63 यूनिट रक्त
Sat, 06 Jun 2026 03:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल का ब्लड बैंक क्षमता के एक-तिहाई से भी कम रक्त संग्रह के साथ मरीजों की जरूरतों को पूरा करने का दबाव झेल रहा है। ब्लड बैंक में अधिकतम 300 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा सकता है, जबकि वर्तमान में मात्र 85 यूनिट ही उपलब्ध हैं। आपात स्थिति में यह हालात चिंता बढ़ा सकते हैं।
जिला अस्पताल में बी पॉजिटिव की 38 यूनिट और ओ पॉजिटिव की 28 यूनिट उपलब्ध हैं। इसके अलावा ए पॉजिटिव की पांच यूनिट और एबी पॉजिटिव की छह यूनिट शेष हैं। निगेटिव ग्रुपों में ए निगेटिव, बी निगेटिव और एबी निगेटिव की एक-एक यूनिट ही उपलब्ध है, जो किसी भी आपात स्थिति में अपर्याप्त साबित हो सकती है।
गर्मी के मौसम में रक्तदान की रफ्तार धीमी पड़ने के बावजूद प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग के सामने स्वैच्छिक रक्तदाताओं को जोड़ने और जागरूकता अभियान तेज करने की चुनौती है, ताकि ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बढ़ाई जा सके। सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना के अनुसार वर्तमान में मरीजों की जरूरतें पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
0000
रक्तदान कर बचाएं जीवन, आगे आएं लोग
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त कई मरीजों को नया जीवन दे सकता है। वर्तमान में अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से नियमित रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का आह्वान किया।