फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   notice to 48 persons

नगर पालिका ने 44 लाख के 48 बकाएदारों की जारी की आरसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
notice to 48 persons
रामपुर। नगर पालिका की ओर से बकाया वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से शहर के 48 बकाएदारों की आरसी जारी कर दी हैं। इन बकाएदारों पर नगर पालिका के 44 लाख रुपये से अधिक बकाया हैं। इसमें भी 14.33 लाख तो सिर्फ वाहन पड़ाव के ठेकेदार पर ही बकाया हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से शहरवासियों को शुद्ध पेयजल, सड़कें, पथ प्रकाश आदि व्यवस्थाएं की जाती हैं। इन व्यवस्थाओं को संचालित करने के लिए नगर पालिका टैक्स की वसूली करती है। इसके अलावा नगर पालिका अपने दुकानदारों से प्रीमियम एवं किराया भी वसूलती है। लेकिन, कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से लोगों की आर्थिक हालत खस्ता हो गई है। लिहाजा, नगर पालिका की वसूली भी कम हो सकी। ऐसे में बकाएदारों की लंबी फेहरिस्त हो गई है। लिहाजा, नगर पालिका की ओर से बकाया वसूली के लिए सख्ती की जा रही है। इसके तहत शुरुआत में 48 बड़े बकाएदार चिह्नित किए गए हैं, जिनकी आरसी जारी की गई हैं। इसमें भी 14.33 लाख रुपये तो सिर्फ वाहन पड़ाव के ठेकेदार पर ही बकाया हैं। आरसी जारी होने के बाद अब तहसील के अमीन वसूली करेंगे जिससे बकाएदारों की तादाद कम हो सके। यदि इसके बाद भी बकाएदारों ने बकाया जमा नहीं किया, तो आरसी जारी करने के साथ ही दुकानदारों की दुकानों का आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed