फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   notice of rda to ex teacher of central school

केंद्रीय विद्यालय की पूर्व शिक्षिका को आरडीए का नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
notice of rda to ex teacher of central school
रामपुर। केंद्रीय विद्यालय की पूर्व शिक्षिका को रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही मकान का निर्माण कराने के मामले में नोटिस जारी किया गया है। उन्हें अपना पक्ष पेश करने के आठ जुलाई को तलब किया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस बीपी कालोनी निवासी गगन अरोरा ने रामपुर विकास प्राधिकरण से शिकायत की थी कि केंद्रीय विद्यालय की पूर्व शिक्षिका वैशाली ने अपने मकान का निर्माण कराया है। जबकि मकान का निर्माण कराते समय में कोई भी खुला स्थान नहीं छोड़ा गया है। साथ ही मकान के गंदे पानी की निकासी भी सड़क पर ही हो रही है। आरडीए ने शिकायत की जांच की, जिसमें सामने आया कि पूर्व शिक्षिका ने 64.45 वर्ग मीटर क्षेत्रफल पर मकान बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही बनाया है। भूतल पर फ्रंट सेट बैक व पश्चिम सेट बैक प्रभावित करते हुए निर्माण कराया गया है। जिसके बाद आरडीए ने वैशाली को नोटिस जारी कर दिया है। वैशाली को आठ जुलाई को अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित होने को कहा गया है। आरडीए सचिव हेम सिंह ने बताया कि नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed