{"_id":"5848554b4f1c1b9b19449442","slug":"notebandi-nanital-hiway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न मिलने पर जाम किया नैनीताल हाईवे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिलने पर जाम किया नैनीताल हाईवे
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/भोट/टांडा/स्वार रामपुर
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को बिलासपुर के लालावाले बाग के पास प्रथमा बैंक के सामने हाईवे पर जाम लगाते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोट के लाला वाले बाग के सामने प्रथमा बैंक में कैश न मिलने पर ग्राहकों ने हंगामा करते हुए नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद में पुलिस ने बैंक से टोकन दिलाकर भीड़ को शांत कराया। वहीं, टांडा में कैश नहीं मिलने से नाराज लोगों ने मुरादाबाद मार्ग पर लगाया।
बुधवार की सुबह से ही नगर और क्षेत्र की सभी बैंकों के बाहर कतार लगनी शुरू हो गईं। बैंक के खुलते ही लोग कतारों से बाहर निकलकर बैंकों में घुसने का प्रयास करने लगे। इसको लेकर ग्राहकों में धक्कामुक्की भी हुई। वहीं, भोट के ग्राम लालावाले बाग स्थित प्रथमा बैंक के शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों को बताया कि उनकी बैंक में कैश नहीं है, लिहाजा वह आज किसी को भी भुगतान नहीं कर पाएंगे। इस पर भीड़ ने बैंक के खिलाफ हंगामा करते हुए नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
सूचना पर करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे भोट थाना प्रभारी जीत सिंह ने लोगों को समझाकर हाईवे से जाम खुलवाया। थाना प्रभारी ने बैंक कर्मियों से बात करके लाइन में लगे सभी लोगों को टोकन दिलवा कर गुरुवार की सुबह बैंक आने को कहा। जाम लगाने वालों में भोट, मनकरा, सनकरा, नरखेड़ा, मिलक मुंडी, मुंडिया निकट मनकरा आदि गांवों के लोग थे।
विज्ञापन
उधर, नगर की प्रथमा बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक आदि बैंकों पर भी नोट लेने वालों की पूरे दिन भीड़ रही। नगर के मोहल्ला आनंदनगर निवासी श्री बालाजी मंदिर के महंत रघुनंदन भारद्वाज ने नगर की सिंडीकेट बैंक के मैनेजर के खिलाफ एसडीएम से शिकायत की है। उधर, टांडा के बैंक समय पर न खुलने व कैश न मिलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। महिलाएं समेत अन्य ग्राहकों ने बैंक के सामने सुबह 10 बजे मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
उधर, रामपुर में भाकियू ने कैश भुगतान को लेकर बैंक अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए लीड बैंक अधिकारी के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। साथ ही एलडीएम के जरिये राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।