{"_id":"586560804f1c1b255eeebe44","slug":"note-bandi-consumer-are-away-from-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश की किल्लत तो कहीं कस्टमर ही गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश की किल्लत तो कहीं कस्टमर ही गायब
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर भी कतार नहीं दिखी। लोगों ने आसानी से लेनदेन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कहीं कैश की किल्लत तो कहीं कैश लेने वाले कस्टमर ही गायब। यह तस्वीर गुरुवार को कई बैंकों में दिखी। कई बैंकों में कैश न मिलने से लोग परेशान दिखे। हालांकि कई बैंकों में कैश भी था,लेकिन कस्टमर आसानी से इसे हासिल कर रहे थे। कई एटीएम के दरवाजे खुलने के बाद राहत की सांस लेेते हुए लोग दिखे।
नोटबंदी के पचास दिन पूरे होने को हैं। नोटबंदी के बाद दिक्कतें लगातार बढ़ी रही हैं। कैश की कमी ने लोगों को पूरी तरह परेशान करके रख दिया है। कैश को लेकर हंगामे और मारपीट का दौर अभी तक जारी है। अब पचास दिन पूरे होने को हैं,मगर इस बीच राहत भर भी तस्वीर गुरुवार को सामने आई। राहत भरी तस्वीर इस तरह की है कि बैंकों मेंकतार कम दिखी। हालांकि कई बैंकों में कैश ही नहीं था।
विज्ञापन
कैनरा बैंक में सुबह के वक्त कैश नहीं था। इसके अलावा यूनियन बैंक, बैंक आफ पटियाला में कैश न होने की वजहसे लोग परेशान जरूर दिखे,लेकिन बैंक आफ बड़ौदा और स्टेट बैंक आफ इंडिया,ओरियंटल बैंक, एचडीएफसी समेत कई अन्य ब्रांच में कैश भी था,लेकिन कतार भी कुछ खास लंबी नहीं थी। लोग आसानी से कैश हासिल करते हुए नजर आ रहे थे। यहां पर कैश को लेकर आपाधापी नजर नहीं आई। एटीएम की भी स्थिति में सुधार दिखा। कई एटीएम गुरुवार को चालू दिखे।
विज्ञापन