{"_id":"61c23683fba5fa05fe6f9373","slug":"not-even-specialist-doctors-and-nurses-how-to-get-treatment-rampur-news-mbd4134551127","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ चिकित्सकों से लेकर नर्स तक का टोटा, कैसे मिले उपचार पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञ चिकित्सकों से लेकर नर्स तक का टोटा, कैसे मिले उपचार पूरा
विज्ञापन
शाहबाद। न विशेषज्ञ चिकित्सक और न ही पद के सापेक्ष नर्स, एक्स-रे मशीन भी तब चले जब बिजली उपलब्ध हो। ऐसे हालातों में शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को उपचार की जगह निराशा ही मिलती है। मौसमी और मामूली बीमारियों का उपचार तो मिल जाता है, लेकिन गंभीर घायल हों या फिर किसी विशेषज्ञ के परामर्श की आवश्यकता तो मरीजों को निजी अस्पतालों पर ही जाना पड़ता है।
--
शाहबाद सीएचसी की स्थिति -
- शाहबाद सीएचसी के लिए छह विशेषज्ञ चिकित्सकों समेत चिकित्सकों के दस पद स्वीकृत हैं। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों के सभी पद रिक्त हैं।
- सीएचसी में स्वीकृत आठ नर्सों के पदों में से मात्र चार नर्स नियमित तौर पर तैनात हैं।
- सीएचसी में अक्सर एंटी रैबीज वैक्सीन का टोटा रहता है।
- सीएचसी में जनरल सर्जन, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक,
नेत्र चिकित्सक और संविदा पर निश्चेतक (एनेथीसियस्ट) का पद रिक्त है।
- सीएचसी पर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीकू) की सुविधा है।
- पीकू वार्ड में ऑक्सीजन के 9 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन लगाई गईं हैं।
--
क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों के हालात-
- सैफनी में एक नियमित चिकित्सक, एक संविदा चिकित्सक तैनात हैं।
- ढकिया में एक नियमित चिकित्सक, एक नियमित फार्मासिस्ट तैनात हैं।
- रम्पुरा में संविदा चिकित्सक, नियमित फार्मासिस्ट तैनात हैं।
- बड़ागांव में नियमित चिकित्सक और फार्मासिस्ट तैनात हैं।
- पटवाई में नियमित चिकित्सक हैं लेकिन, फार्मासिस्ट का पद रिक्त है।
---
-क्या बोले अस्पताल आने वाले मरीज-
- मेरा और भाई का पैर टूट गया था। मैं अपने भाई के साथ पैर दिखाने आया हूं। लेकिन, यहां पर हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं है। इसलिए, मैंने अपना और भाई को दूसरे चिकित्सक को दिखाया है। पैर का एक्स-रे बताया गया है। यहां पर एक घंटे से बैठा हूं, कहा है कि लाइट आने पर एक्स-रे किया जाएगा। -प्रदीप-फोटो।
---
- हमारी नातिन अंजली को प्रसव हुआ है। सोमवार शाम को हमने नातिन को भर्ती कराया था। हमें अस्पताल की तरफ से कुछ नहीं मिलता है। हमने खुद नाश्ता मंगाया था और उसे कराया था। -लड़ैती-फोटो।
विज्ञापन
--
-बयान-
-सीएचसी में चार नियमित चिकित्सक हैं और तीन संविदा चिकित्सक के पद पर तैनात हैं। जो पद रिक्त हैं, उनके लिए सीएमओ द्वारा शासन प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। गर्भवती महिलाओं को सुबह को अंडा ब्रेड सब पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।
-डॉ. केके चहल, वरिष्ठ चिकित्सक