फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Non-availability of DAC number affects gas distribution, worries consumers

Rampur News: डीएसी नंबर न मिलने से गैस वितरण प्रभावित, उपभोक्ता परेशान

Sat, 04 Apr 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Non-availability of DAC number affects gas distribution, worries consumers
टांडा। क्षेत्र में गैस उपभोक्ताओं को सिलिंडर बुकिंग और डिलीवरी के लिए आवश्यक डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) नंबर प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के बाद भी उन्हें डीएसी नंबर नहीं मिल पा रहा है, जिससे सिलिंडर लेने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन या तो उनकी बुकिंग नहीं हो पा रही है या सर्वर डाउन होने के कारण कई दिनों तक डीएसी नंबर नहीं मिल रहा। इस समस्या के चलते गैस वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि नगर में मौजूद दोनों गैस एजेंसियों पर गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया जा रहा है, जिनके पास डीएसी नंबर मौजूद है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि बिना डीएसी नंबर के गैस देना संभव नहीं है और नियमों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कुछ उपभोक्ता 25 दिन के भीतर ही दोबारा गैस लेने पहुंच रहे हैं, जिनके पास डीएसी नंबर नहीं होता। ऐसे में एजेंसी के कर्मचारियों को उन्हें समझाने में भी परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस बुकिंग नंबर पर कॉल करने के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही और डीएसी नंबर भी नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें गैस प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

**********
कई दिन से बुकिंग के लिए कॉल कर रहे हैं लेकिन कंपनी से मैसेज नहीं आ रहा है। इस वजह से गैस नहीं मिल पा रही है। -शादाब, टांडा
******
बुकिंग करने के लिए कॉल करने पर चार घंटे के बाद डीएसी आने का मैसेज आता है लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी मैसेज नहीं आ रहा है। -जुनैद इदरीसी, टांडा
*****
हमने कई बार बुकिंग कराने की कोशिश की लेकिन हर बार या तो कॉल कनेक्ट नहीं होता या फिर डीएसी नंबर नहीं मिलता। इससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। -अम्मार अहमद, टांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed