{"_id":"a44cf84d28fd8de36cf478fab1f10600","slug":"nomination-cancil-in-third-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी का नाम वोटर लिस्ट से गायब, पर्चा खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी का नाम वोटर लिस्ट से गायब, पर्चा खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 08 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का खामियाजा प्रत्याशी को भुगतना पड़ा है। मौजूदा वोटर लिस्ट में नाम न होने पर प्रशासन ने वार्ड-14 की प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर दिया। वोटर लिस्ट में नाम न होने की वजह से प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो जाने का ये पहला मामला है। इस फैसले के बाद प्रत्याशी और समर्थकों में भी गुस्सा है।
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद भी मतदाताओं के नाम को काटने और बढ़ाने का सिलसिला जारी रहा। कई ऐसे लोगों के नाम भी काटे गए, जोकि मौजूदा समय में प्रत्याशी हैं। प्रशासन ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक प्रत्याशी का नामांकन इसलिए खारिज कर दिया, क्योंकि उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था।
वार्ड-14 से सैदनगर क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी रफीकन पत्नी बब्बू ने पर्चा दाखिल किया था। इसके साथ ही दो दिन के भीतर कुल 145 ने नामांकन कराया था। नामांकन पत्रों की जांच का काम गुरुवार को आरओ के दफ्तर में किया गया। दिनभर चली जांच पड़ताल के बाद वार्ड 1, 2,14,15,17 में दाखिल किए गए पर्चों को वैद्य करार दिया गया।
विज्ञापन
वार्ड 14 से प्रत्याशी रफीकन का पर्चा खारिज कर दिया गया। आरओ एवं अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि रफीकन का नाम गांव की वोटर लिस्ट से नहीं है। उनके मुताबिक अभी वार्ड दो, चार, पांच और 16 में दाखिल किए गए पर्चों की जांच का काम शुक्रवार को किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रत्याशी और उसके समर्थकों में गुस्सा है।