फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Nodal officer tested the preparedness of the health department regarding the third wave of corona

नोडल अधिकारी ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को परखा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer tested the preparedness of the health department regarding the third wave of corona
रामपुर के जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर वार्ड में निरीक्षण के दौरान स्टाफ से जानकार - फोटो : RAMPUR
रामपुर। जिले की नोडल अधिकारी व एडीशनल डायरेक्टर हेल्थ सहारनपुर ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीसरी लहर से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

एडी हेल्थ सहारनपुर अनीता जोशी ने बुधवार सुबह जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के लिए बनाए गए एल-टू कोविड वार्ड का निरीक्षण किया। वहां पर उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों को लेकर की जा रही तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

एडी हेल्थ ने कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए बनाए गए पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए ऑक्सीजन युक्त बेड, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएमएस डॉ. एचके मित्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि नोडल अधिकारी ने ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन युक्त बेड, कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए बनाए गए पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट और इस यूनिट के संचालन के लिए आवश्यक स्टाफ की उपलब्धता व स्टाफ के प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी ली। जिला अस्पताल के निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी बिलासपुर रवाना हो गईं। जहां उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण किया।
नोडल अधिकारी को बिलासपुर सीएचसी पर मिली बेहतर व्यवस्था
बिलासपुर (रामपुर)। रामपुर की नोडल अधिकारी व सहारनपुर की एडीशनल डायरेक्टर डॉ. अनीता जोशी ने बुधवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्हाेंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के इंतजामों का जायजा लिया और बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना की।
रामपुर में निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी व एडी सहारनपुर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नगर की सीएचसी में पहुंचीं। उनका सीएमओ डॉ. संजीव यादव, एसीएमओ डॉ. बसंत, सीएचसी के एमओआईसी डॉ. सतेंद्र सिंह, डॉ. दीपक कुमार ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई बेहतर पाने पर प्रसन्नता जाहिर की। प्रसूति कक्ष का भी निरीक्षण किया और सीएमओ ने बताया कि यहां प्रसव की पूरी व्यवस्था है।
उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए उनके पास तीस बैड हैं। रेडिको खेतान के द्वारा अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन का प्लांट भी लगाया जा रहा है। उन्होंने निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का भी जायजा लिया। सीएमओ ने कहा कि मरीज को उसके बैड पर ही पाइप लाइन द्वारा आक्सीजन की सप्लाई देने की सुविधा उनके पास है।

पांच वेटिलेटर भी की सुविधा भी उनके पास है। इसके बाद एडी जिला मुख्यालय को रवाना हो गईं। इस मौके पर डॉ. वीके शर्मा, डॉ. वरुण सक्सेना, डॉ. राजीव संत, डॉ. मणिक अग्रवाल, डॉ. राजीव सोलंकी, प्रवीण सिंह कन्याल, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed