{"_id":"6133beae8ebc3e7a1f5e17fa","slug":"nodal-officer-reached-in-swar-rampur-news-mbd4015286152","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने सुनीं समस्याएं, 90 शिकायतें आईं, छह का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने सुनीं समस्याएं, 90 शिकायतें आईं, छह का निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले के नोडल अधिकारी समेत डीएम और एसपी ने आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 90 शिकायतें आईं, जिनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए।
नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज की उपस्थिति में तहसील स्वार सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में राशन वितरण, पेंशन, पेयजल, साफ सफाई, राजस्व सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 90 शिकायतें व मांग आधारित पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने कहा कि शहर से लेकर गांवों तक साफ सफाई, फॉगिंग और सैनिटाइजेशन के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। साथ ही कूड़ा प्रबंधन के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाए। न्याय पंचायतवार जिले के अधिकारियों को नोडल अधिकारी भी बनाएं। ये अधिकारी ग्राम पंचायतों में होने वाली समस्याओं के समाधान और लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने में अपना योगदान देंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम माह में एक बार लेखपाल सहित अन्य फील्ड के कर्मचारियों के साथ बैठक करें और जमीनी स्तर पर आमजन की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के दौरान आने वाली दिक्कतों को चिन्हित करें तथा उनके समाधान के लिए भी प्रभावी कार्यवाही करें। भूमि विवादों के संबंध में उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर पुलिस के सहयोग से लेखपाल समाधान कराएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने छह सितंबर को आयोजित होने वाले मेगा वैक्सीनेशन कैंप के दौरान अधिकतम लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए वैक्सिनेशन के साथ साथ पर्याप्त सावधानी बरतना भी बेहद जरूरी है। वहीं, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें तीन शिकायतें आईं। एक शिकायत का तुरंत निस्तारण हो गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया।