फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   no mangement to protect from fire in hotels

होटलों में नहीं मिले आग से बचाव के इंतजाम, जारी होगा नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
no mangement to protect from fire in hotels
रामपुर। लखनऊ के होटल में आग लगने घटना के बाद फायर ब्रिगेड के टीम ने मंगलवार को शहर के कई होटलों और फैक्टरियों का निरीक्षण किया। अधिकांश जगहों पर आग से बचाव के मानक पूरे नहीं मिले। ऐसे होटलों और फैक्टरियों को नोटिस जारी किया जाएगा। फायर ब्रिगेड का यह अभियान तीन दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ के एक होटल में आग लग गई थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने यहां के होटलों और फैक्टरियों में आग से बचाव के उपायों की पड़ताल शुरू कर दी है। इस क्रम में मंगलवार को शहर के कई होटलों और फैक्टरियों का निरीक्षण किया गया। विभाग के अधिकारियों की माने तो यहां के चार होटलों के पास ही फायर विभाग की एनओसी है। विभाग ने पहले भी कई होटलों को नोटिस जारी किया है। इसके बाद में आग से बचाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने मंगलवार को कई होटलों और फैक्टरियों का निरीक्षण किया। जहां आग से बचाव के पूरे इंतजाम नहीं मिले। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि होटलों और फैक्टरियों के निरीक्षण का कार्य जारी रहेगा। जहां भी आग से बचाव के इंतजाम नहीं होंगे उनको नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed