फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   No consensus reached at the Kotwali regarding the board meeting dispute.

Rampur News: बोर्ड बैठक विवाद में कोतवाली में नहीं बनी सहमति

Mon, 20 Jul 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 20 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
No consensus reached at the Kotwali regarding the board meeting dispute.
रामपुर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में हुए हंगामे के बाद दर्ज शिकायत के मामले में रविवार को सत्ता पक्ष और सभासद पक्ष को शहर कोतवाली बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच लंबी वार्ता हुई और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगे, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका। समझौते का प्रयास भी विफल रहा। इस दौरान सभासद पक्ष ने अपने समर्थन में एक वीडियो क्लिपिंग भी दिखाई।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान सत्ता पक्ष और सभासदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। मामला बढ़ने के बाद एजेंडे पर सहमति बनने के उपरांत बैठक समाप्त हो गई थी। इसके बाद सत्ता पक्ष के सदस्य शहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

रविवार को दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, जहां कोतवाल प्रदीप मलिक की मौजूदगी में काफी देर तक वार्ता हुई। सभासद पक्ष ने एक वीडियो क्लिपिंग भी प्रस्तुत की, जिसमें घटना से जुड़े दृश्य दिखाए गए। इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता पक्ष के सदस्यों का कहना है कि वे अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई, लेकिन अभी सुलह नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed