{"_id":"5845bdb44f1c1b9b19447f9c","slug":"no-cash-in-bank00","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी ः बैंकों में ‘नो कैश’ पर भड़की पब्लिक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी ः बैंकों में ‘नो कैश’ पर भड़की पब्लिक, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कहीं हंगामा तो कहीं मारपीट की नौबत। दिनभर का इंतजार फिर भी निराशा मिली। यह नजारा था छुट्टी के बाद सोमवार को खुले बैंकों का। कई बैंक तो बिना कैश के ही खुले, जिसके चलते लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा और जहां पर कैश था, वहां जमकर धक्कामुक्की हुई।
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुले थे। सुबह से ही बैंकों के आगे लोगों की कतार लगनी शुरू हुई और सुबह दस बजे तक कतार इतनी लंबी होती चली गईं कि लोग सड़कों तक आ गए। सुबह दस बजे बैंकों ने अपना कामकाज शुरू किया। सुबह से कतार में लगे लोगों को एक-एक कर कैश जमा और निकालने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
दोपहर 12 बजे भी काफी भीड़ देखी गई। शाम छह बजे तक कतार लगी हुई थी और लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कई दफा यहां पर धक्कामुक्की हुई और कई दफा लोग आपस में भिड़ते हुए नजर आए। ज्यादातर बैंकों के यही हालात रहे। कई बैंकों ने तो सुबह से ही नो कैश के बोर्ड लगवा दिए गए, जिसकी वजह से उनको काफी मायूसी हुई।
विज्ञापन