{"_id":"583dd35e4f1c1b0f1ede64ed","slug":"no-cash-in-bank-and-atm000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक और एटीएम में नो कैश पर भ्ाड़की पब्लिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक और एटीएम में नो कैश पर भ्ाड़की पब्लिक
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी का मंगलवार को 21 वां दिन था। इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार होता नजर नहीं आया। लोग कैश के लिए भटकते रहे। शहर के बैंकों की हालत काफी खराब रही। सिविल लाइंस का केनरा बैंक दोपहर में ही बंद हो गया। यहां पर बकायदा नोटिस चस्पा किया गया कि कैश खत्म हो गया है। यहां पर बैंक कर्मचारियों की मनमानी खूब देखी गई।
ओरियंटल बैंक, पंजाब नेशनल बैक, बीओबी, कारपोरेशन बैंक में भी कैश खत्म होने की शिकायतें मिली,जिसके बाद कैश की व्यवस्था कराने का दावा किया गया,लेकिन लोग इससे परेशान दिखे। बैंकों में सुबह से ही कतार लगी रही,लेकिन उनकी परेशानी को समझने वाला कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
शहर में दो दर्जन से ज्यादा एटीएम ठप पड़े हैं। एसबीआई के एटीएम जरूर कुछ देर के लिए चालू होते हैं,लेकिन इनमें कुछ ही देर में कैश खत्म हो जाता है। इसके अलावा पीएनबी, बैंक आफ बड़ौदा, कैनरा बैंक समेत अन्य बैंकों के एटीएम भी पूरी तरह ठप दिखे। जिसकी वजह से लोगों को मायूसी हाथ लगी। जिस पर कई जगहों पर हंगामेदार स्थिति रही।
विज्ञापन
कुछ जगहों पर नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया गया। इसके अलावा जिला सहकारी बैंक का एटीएम भी दिन भर बंद रहा। लोग इसको लेकर खासे परेशान दिखे। लीड बैंक प्रंबधक संजय सिंह का कहना है कि बैंकों की व्यवस्था को सुदृढ़ कराया जा रहा है। कोशिश हो रही है कि किसी तरह की दिक्कत न हो।