फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nine police man injured

रुद्रपुर पुलिस पर हमला, नौ पुलिसकर्मी जख्मी

Tue, 07 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 07 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
nine police man injured
बिलासपुर की परती कालोनी में बाइक चोरी के आरोपी के घर में परिजनों से घटना की जानकारी लेते सीओ नितिन सिंह।

विज्ञापन
 उत्तराखंड सीमा पर स्थित डिबडिबा गांव में एक बाइक चोर को पकड़ने पहुंची रुद्रपुर (उत्तराखंड) पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। पकड़े गए बाइक चोर को छुड़ाने का प्रयास किया। रुद्रपुर पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें 9 पुलिस कर्मी चुटहिल हुए हैं।

उधर, बाइक चोरी के आरोपी को छुड़ाने के दौरान ही रुद्रपुर पुलिस के एक दारोगा की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली में बाइक चोरी के आरोपी की ममेरी बहन के पेट में लग गई। उसे गंभीर हालत में हल्द्वानी (उत्तराखंड) के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में रुद्रपुर कोतवाली में डिबडिबा गांव के 40 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि रविवार की रात 12 बजे डिबडिबा गांव में छापा मारने पहुंची उत्तराखंड की पुलिस ने रामपुर जनपद की थाना पुलिस को सूचना नहीं दी। बताते हैं कि रुद्रपुर की सीमा से सटे गांव डिबडिबा की परती कालोनी में रविवार रात करीब 12 बजे रामदेव साहनी के घर पर रुद्रपुर की आदर्श कालोनी पुलिस चौकी प्रभारी हरिनंदन जोशी ने सिपाहियों के साथ छापा मारा। पुलिस ने रामदेव के पुत्र शिवा को बाइक चोरी के मामले में वांछित बताते हुए हिरासत में ले लिया। घर पर मौजूद एक बाइक भी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सभी पुलिस कर्मी शराब के नशे में धुत थे। इस दौरान शोर-शराबा होने पर कालोनी के तमाम लोग एकत्र हो गए। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में ही कुछ दूरी पर डिबडिबा गांव की भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। वह आरोपी और बाइक को छुड़ाने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। डिबडिबा गांव के लोगों का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने अपने रिवाल्वर से फायर कर दिया। गोली शिवा की ममेरी बहन मधु 15 वर्ष पुत्री मंटू साहनी के पेट में जा लगी। गोली लगते ही किशोरी जमीन पर गिर गई। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में दो दरोगा समेत नौ पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। रुद्रपुर पुलिस फायरिंग करती हुई आरोपी शिवा को बाइक समेत कोतवाली ले गई। घायल किशोरी को रात में ही हल्द्वानी ले जाया गया। 


उधर, रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी राजन आर्य ने घायल सभी नौ पुलिस कर्मियों का रुद्रपुर अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। पुलिस चौकी प्रभारी की ओर से अज्ञात करीब 40 लोगों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, सार्वजनिक स्थल पर उत्पात मचाने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रुद्रपुर सीओ राजेश भट्ट ने  अस्पताल पहुंचकर पुलिस कर्मियों से घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed