फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nine kg tumer remove from women stomach in kheneri hospital

खनेरी अस्पताल में महिला के पेट से निकाला नौ किलो का ट्यमर

Sun, 21 Mar 2021 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
nine kg tumer remove from women stomach in kheneri hospital
रामपुर बुशहर। खनेरी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एक महिला के पेट से नौ किलोग्राम का ट्यूमर निकाला है। डॉक्टरों की टीम ने समय रहते महिला का ऑपरेशन कर उसे नया जीवनदान दिया है। डॉक्टरों की टीम में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश, डॉ. गुमान नेगी, डॉ. सतीश नेगी और अन्य स्टाफ शामिल था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला दर्द से कराहती खनेरी अस्पताल पहुंची। इसके बाद डॉ. दिनेश ने उसका इलाज शुरू किया। जांच के दौरान पता चला कि महिला के पेट में ओवरी ट्यूमर है। इसके बाद अन्य डाक्टरों से परामर्श के बाद महिला का तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया। जिंदगी और मौत के बीच झूल रही महिला का शुक्रवार को सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उसे नया जीवन दिया है।
विज्ञापन

डॉ. दिनेश ने बताया कि महिला के पेट में ओवरी ट्यूमर था, जो करीब 9 किलोग्राम था। यह पेट में लगातार फैल रहा था। महिला का ऑपरेशन सफल रहा और वह अब पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी एक महिला के पेट से 10 किलो से अधिक का ट्यूमर निकालने में सफलता मिली थी। डॉक्टरों ने महिलाओं को सलाह दी कि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति कोई ढील न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि एक महिला के पेट से 9 किलो का ओवरी ट्यूमर निकालने में डाक्टरों ने सफलता पाई है। अब महिला पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed