{"_id":"577ea7a24f1c1b446c7fabf3","slug":"nine-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस पर भिड़े दूल्हा-दुल्हन पक्ष, मारपीट में नाै घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस पर भिड़े दूल्हा-दुल्हन पक्ष, मारपीट में नाै घायल
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव धुरयाई में बारात की अगवानी के दौरान डांस को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से एक-दूसरे पर लाठी-डंडे चले। पथराव भी हुआ। इसमें नौ लोग घायल हो गए। करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।
शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव धुुरयाई निवासी राजराम की बेटी की बारात बरेली जिले के थाना आंवला के गांव मनोना से बुधवार शाम आई थी। बारात का स्वागत होने के बाद रात में अगवानी शुरू हुई। अगवानी के दौरान बैंडबाजे पर डांस करने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए थे। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव व लाठी डंडे चलने शुरू हो गए। बारात में अफरा-तफरी व भगदड़ मच गई। छोटे बच्चों को लेकर लोग आसपास के घरों में जा दुबके। चीख-पुकार मच गई। किसी तरह बड़े और बुजुर्गों ने झगड़ रहे लोगों को शांत कराया।
उधर, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। इस पर मारपीट करने वाले फरार हो गए। मारपीट व पथराव में नौ लोग घायल हो गए। सभी का अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर, करीब एक घंटे के बाद दोबारा से अगवानी की रश्म शुरू हुई और बारात दरवाजे पर पहुंची, जिसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुआ।