फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nic website is not update

एनआईसी वेबसाइट पर अभी भी डा.शरनजीत कौर हैं डीपीआरओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
nic website is not update
रामपुर। जिलाधिकारी हर विभाग में निरीक्षण कर कर्मियों को कार्य के प्रति गंभीर रहने और किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दे रहे हैं और कलक्ट्रेट में ही जिलाधिकारी कार्यालय से कुछ दूरी पर एनआईसी दफ्तर के कर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। जिले से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए बनाई गई एनआईसी वेबसाइट पर कर्मियों की लापरवाही के चलते गलत सूचनाएं प्रदर्शित हो रही हैं। एनआईसी वेबसाइट पर अधिकारियों के नाम व मोबाइल नंबरों की सूची अपडेट नहीं की गई है, जिससे जिले से स्थानांतरित व नौकरी छोड़कर जाने वाले अधिकारी भी वेबसाइट के अनुसार आज भी रामपुर में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

एनआईसी की वेबसाइट के अपडेट न होने का मामला पहले भी सुर्खियां बटोरता रहा है। इसके बावजूद कर्मी कार्यशैली नहीं सुधार रहे हैं। आलम यह है कि नौकरी से इस्तीफा देने वाले पूर्व में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रितिक वर्मा आज भी एनआईसी रामपुर की फोन डायरेक्टरी में रामपुर में इस पद पर कार्यरत हैं, और उन पर शाहबाद के बीडीओ का भी चार्ज है। जबकि पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी का चार्ज अब जगत भूषण श्रीवास के पास है। इसी प्रकार रामपुर से तबादला होकर संभल गए जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम को आज भी एनआईसी वेबसाइट इस पद के साथ-साथ बीडीओ स्वार के पद पर दिखा रही है जबकि अब जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर जगत भूषण श्रीवास तैनात हैं। डूडा के पीओ आदित्य कुमार का भी तबादला हो गया है, लेकिन एनआईसी वेबसाइट पर वो आज भी रामपुर में पीओ डूडा हैं। इतना ही नहीं सेवानिवृत्त हो चुके मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी सिंघल एनआईसी के अनुसार अब भी कार्य कर रहे हैं। एक्सईएन प्रथम विद्युत वितरण खंड प्रथम सचिन कुमार भी एनआईसी के अनुसार रामपुर में ही कार्यरत हैं और सीओ सिटी आशुतोष तिवारी हैं। डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह हैं लेकिन, एनआईसी वेबसाइट पर डॉ. शरनजीत कौर डीपीआरओ हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस का पद रिक्त छोड़ा हुआ है। इन सभी अधिकारियों के बदले हुए एक-दो दिन बल्कि करीब महीने भर से अधिक का समय हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed