{"_id":"6ab2d36bda6694b827011ca4","slug":"news-of-female-students-abduction-sparks-panic-rampur-news-c-282-1-rmp1016-180697-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: छात्रा के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: छात्रा के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप
Wed, 23 Sep 2026 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। पटवाई थाना क्षेत्र में कक्षा नौ की एक छात्रा के अपहरण और उसे रामगंगा में फेंकने की कोशिश की सूचना मिली। इस सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
पुलिस ने छात्रा को रामगंगा पुल के पास से तलाश कर मेडिकल परीक्षण कराया। हालांकि, प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। छात्रा पटवाई के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा के अनुसार, मंगलवार को कॉलेज से लौटते समय उसे जबरन वाहन में बैठाकर शाहबाद ले जाया गया। उसने आरोप लगाया कि उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर रामगंगा में फेंकने की कोशिश की जा रही थी।
सीओ देवकीनंदन ने बताया कि जांच में छात्रा की बड़ी बहन के ससुराल पक्ष से विवाद सामने आया है। इस वजह से पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। संवाद