फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   new sp of rampur told

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
new sp of rampur told
रामपुर। डीजीपी दफ्तर में तैनात आईपीएस अफसर अशोक कुमार ने रविवार को पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की और कानून व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर बनाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शासन ने दो दिन पहले रामपुर के एसपी अंकित मित्तल का तबादला कर दिया था। उनके स्थान पर डीजीपी दफ्तर में तैनात आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार को रामपुर के एसपी के पद पर तैनाती दी थी। वह रविवार को तड़के रामपुर आ गए। यहां उन्होंने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में प्रभारी एडीजी व आईजी जोन बरेली रमित शर्मा से मुलाकात की। प्रभारी एडीजी ने सभी अफसरों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद एसपी अशोक कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी ने अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराने के आदेश दिए। एसपी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने की है। एसपी ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed