{"_id":"590399d84f1c1b4522c0cf27","slug":"new-dm-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मुख्यमंत्री योगी की प्रशासन में कानून राज की मंशा पूरी करेंगे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मुख्यमंत्री योगी की प्रशासन में कानून राज की मंशा पूरी करेंगे’
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
Updated Sat, 29 Apr 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
नए जिलाधिकारी कार्य भार ग्रहण करते
विज्ञापन
शिव सहाय अवस्थी ने रामपुर डीएम की कुर्सी संभाल ली। नए डीएम ने पहले ही दिन अफसरों से मुलाकात कर विभागीय मीटिंग की और अपनी प्राथमिकता भी बताई। इस दौरान शहर भर का भ्रमण किया। डीएम ने साफ किया भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं होगा। यह भी कहा कि सीएम योगी कानून का राज चाहते हैं और वही कायम होगा।
नए जिलाधिकारी ने शुक्रवार की सुबह रामपुर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कलक्ट्रेट के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ सफाई व्यवस्था पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने शहर भर का भ्रमण किया। बाद में शाम को उन्होंने मीडिया से भी बात की। 2011 बैच के आईएएस अफसर अवस्थी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन कार्य करते हुए जनपद में पूर्ण रूप से कानून व्यवस्था को बनाए रखना तथा भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त होने पर जांच करायी जाएगी। भ्रष्टाचार पर नकेल के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। शिकायत प्राप्त होने पर सीधे शिकायतकर्ता से वार्ता कर तत्काल कार्यवाही करते हुए दोषियों को जेल की सलाखों पीछे डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि कही भी अवैध खनन होने पर संबंधित विभाग के अफसरों पर कार्रवाई होगी।