फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   negative report of two persons

संविदा सफाई कर्मी सहित दो की रिपीट सैंपल निगेटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
negative report of two persons
रामपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राहत भरी खबर यह है कि जिले में पहले जिन दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ही और दोनों के सैंपल जल्द ही फिर से जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

18 अप्रैल को जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात सफाई कर्मी और आगापुर के बजरंग विहार में रहने वाले बिहार के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन आगापुर, अजीतपुर, मंसूरपुर और चादरवाला बाग को हॉट स्पॉट घोषित कर इलाके को सील कर दिया था। दोनों को जौहर विवि के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद जिला अस्पताल के कई कर्मचारियों को क्वारंटीन करते हुए उनके सैंपल जांच को भेजे गए थे। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए जाने के बाद दोनों के दोबारा सैंपल भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि दोनों अभी अस्पताल में ही है और उनके सैंपल फिर से भेजे जाएंगे। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में कार्यरत संविदा सफाई कर्मी और बजरंग विहार कालोनी में रहने वाले बिहार के युवक की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बजरंग विहार कालोनी में जो युवक रहता था उसके एक साथ का सैंपल भी भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल ये दोनों डॉक्टरों की निगरानी में ही हैं। इनका दूसरा सैंपल भी जल्द ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed