{"_id":"5d827a8d8ebc3e93a230c65c","slug":"ncc-cedets-given-message-of-cleaness-rampur-news-mbd322654825","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी के छात्रों ने साइकिल रैली के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी के छात्रों ने साइकिल रैली के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी के छात्रों ने साइकिल रैली के जरिए दिया स्वच्छता का संदेश
लखनऊ से दिल्ली पहुंचेगी रैली, बुधवार को रामपुर में रैली का जोरदार स्वागत
फोटो----
अमर उजाला ब्यूूरो
रामपुर। स्वच्छता पखवाड़े के तहत एनसीसी निदेशालय से निकाली गई साइकिल रैली रामपुर पहुंच गई। यहां राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने रैली का जोरदार स्वागत किया। इस बीच छात्र छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश दिया, ताकि देश में खुशहाली आ सके।
बरेली से रामपुर पहुंची रैली का आम्बेडकर पार्क पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद रैली के छात्रों ने रैली के उद्देश्य को लेकर विस्तार से जानकारी दी। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि गांधी जी की 150वीं जयंती पर पूरा राष्ट्र स्वच्छ हो जाए। इसके लिए सरकार की ओर से तो प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन स्वच्छता का यह संकल्प जन सामान्य के सहयोग के बिना पूरा नहीं हो सकेगा। इसी वजह लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्राचार्य, 23 बटालियन के कमान अधिकारी शिवा सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को मुरादाबाद के लिए रवाना कर दिया। इस मौके पर डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. मुजाहिद अली, डॉ. वीके राय, कप्तान सिंह, बलदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।