{"_id":"6b034f9e1e689d090101c2e4","slug":"nawabzada-mohsin-ali-khan-passes-away-in-pakistan-rampur-news-c-282-1-rmp1027-185341-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नवाबजादा मोहसिन अली खां का पाकिस्तान में निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नवाबजादा मोहसिन अली खां का पाकिस्तान में निधन
Mon, 23 Nov 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के भतीजे नवाबजादा मोहसिन अली खां का रविवार सुबह पाकिस्तान में निधन हो गया।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने बताया कि उनके चाचा का निधन पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक स्थित गृह नगर में दिल का दौरा पड़ने से हुआ। मोहसिन अली खां चार बार विधायक, दो बार मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इन्साफ के प्रांतीय अध्यक्ष भी रह चुके थे। रविवार को इस्लामाबाद में उनकी जनाजे की नमाज अदा की गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। नवेद मियां ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। संवाद