फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nawab property issue

नवाब संपत्ति बंटवारे में आपत्तियों पर बहस हुई पूरी, अब 18 सितंबर को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
nawab property issue
रामपुर। नवाब खानदान की संपत्ति के बंटवारे प्रकरण में बृहस्पतिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें आपत्तियों पर बहस पूरी हो गई। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 18 सितंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

रामपुर में नवाब खानदान की करीब 2600 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जिसके बंटवारे की प्रक्रिया जिला जज की कोर्ट में चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2019 में शरीयत के हिसाब से बंटवारा करने के आदेश दिए थे। बंटवारे की जिम्मेदारी जिला जज को सौंपी थी। कोर्ट ने संपत्ति की प्रस्तावित विभाजन योजना प्रस्तुत कर सभी पक्षकारों से आपत्ति मांगी थी। जिस पर सभी पक्षकारों ने आपत्ति दाखिल कर दी है। साथ ही शासन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव अग्रवाल और शत्रु संपत्ति सह अभिरक्षक की ओर से भी मामले में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। मामले में सोमवार से लगातार सुनवाई चल रही है और आपत्तियों पर बहस हो रही है। मामले में दो पक्षकारों के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि मामले में सोमवार से बृहस्पतिवार तक रोजाना कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान आपत्तियों पर बहस की गई, जो कि बृहस्पतिवार को पूरी हो गई है। अब कोर्ट ने मामले में शनिवार 18 सितंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed