{"_id":"57f3fb974f1c1bcd4e26fb6e","slug":"navratri-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र मेले में बिखरे गरबा-डांडिया के रंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र मेले में बिखरे गरबा-डांडिया के रंग
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
रोशन बाग सिविल लाइन में लियो क्लब के मेले का निरीक्षण करती अतिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवरात्रों के उपलक्ष्य में रोशन बाग में एक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें तरह तरह के स्टाल लगाए गए। कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी हुईं।
मंगलवार को रोशन बाग में नवरात्रों के पर्व पर लियो गर्ल्स और लायसं क्लब ग्रेटर की ओर से मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन लक्ष्मी नारायन अग्रवाल व लायनेशा कलब की डिस्टिक चेयरमैन वीना अरोड़ा के द्वारा किया गया। मेले में लोगों ने तरह -तरह के स्टाल लगा रखे हैं। जबकि मेले में सिमरनजीत कौर ने वर्कशाप लगा कर महिलाओं को व्यूटी र्पालर के बारे में जानकारी दी।
मेले में मेंहदी प्रतियोगिता, अंबरैला,थाल सज्जा,नौ गैस कुकिंग प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, सेल्फी प्रतियोगिता व बच्चों की डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों बच्चे ने भाग लिया। थाल सज्जा प्रतियोगिता में रिचा अग्रवाल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
रंगोली में प्रथम स्थान प्रियंका दूसरे स्थान पर डिवी, तीसरे स्थान पर नेेहा रहीं। सेल्फी में रोली गुप्ता प्रथम, दूसरे स्थान पर प्ररेणा रही। गैस कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम रिचा अग्रवाल रहीं। न्यूज पेपर प्रतियोगिता में मिनी अग्रवाल प्रथम व दूसरे पर अंकिता रही, अंबरैला प्रतियोगिता में परी ने बाजी मारी। देर शाम तक बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता जारी थी कार्यक्रम को संचालन लियो गर्ल्स क्लब की अध्यक्ष मेघा अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में लांयस कलब ग्रेटर और लायनेश क्लब के सदस्य शामिल रहे। मुख्य रुप से एस के अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, शेवता मंगालिक, सिदार्थ अग्रवाल, मानव अग्रवाल मिनी अग्रवाल, आरध्य अग्रवाल, मल्लिका गुप्ता, रोली गुप्ता, नीलम सिहंल, विंरागना मांगालिक, डा प्रभा शर्मा, रजनी रानी अग्रवाल मौजूद रहे।