फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   navratri celebretion

मां से सिद्धहस्त होने का श्रद्धालुओं ने वरदान मांगा

Sat, 16 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 16 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
navratri celebretion
रामपुर में शुक्रवार को नवमी के मौके पर कन्या पूजन करतीं महिलाएं। अमर उजाला
वासंतिक नवरात्र के आठवें दिन शुक्रवार को माता के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने मां सिद्धिदात्री की आराधना कर सिद्ध हस्त होने का वरदान मांगा। श्रद्धालुओं ने नवमी पूजन कर नवरात्र व्रत पारायण करने के कारण शुक्रवार को मंदिरों व देवी स्थान पर काफी भीड़ रही। नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्रराकाम्य, ईशित्व और वशित्व इन अष्टसिद्धयों को प्रदान करने वाली मां सिद्धिदात्री का पूजन हुआ। सुबह से ही मंदिरों व देेवी स्थान पर माता के भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


भक्तों ने लौंग, कपूर, पुष्प, हलवा-पूरी आदि चढ़ाकर पूजा की। शंख, घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के साथ मां के जयकारे लगाते हुए भक्तों ने मां की आरती की। नवरात्रि व्रत पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने घरों पर हवन कराकर दान-पुण्य किया। माता के छंद के कार्यक्रम चलते रहे। शहर के महालक्ष्मी मंदिर, गुरुयानी जी मंदिर, दत्ताराम शिवालय, नर्मदेश्वर मंदिर, जिला पंचायत रोड स्थित शिव मंदिर, मनोकामना मंदिर समेत समस्त मंदिरों में पूरे दिन भक्तों की चहल-पहल रही।
विज्ञापन


वहीं, स्वार मेें चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को मां सिद्धिदात्री का पूजा-अर्चनकर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही कन्याओं का पूजन कर व्रत का पारायण किया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने गीता मंदिर परिसर में हवन- पूजन के उपरांत पंजाबी कालोनी में घर- घर पवित्र ज्वालाजी ज्योति ले जाकर लोगों को दर्शन कराया। इस अवसर पर सुभाष सपरा, राकेश राठौर, अनिल सपरा, सतेंद्र कुमार, धमेंद्र बवेजा, बिट्टू पाल, मुन्ना राठौर रहे।उधर शाहबाद क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं ने सिद्धिदात्री का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed