फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   natwarlal pakda

नौ साल से फरार ‘नटवर लाल’ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 29 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sun, 29 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। आरोपी मुरादाबाद निवासी बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि लाखों की ठगी करने के मामले में मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र की एकता विहार कालोनी निवासी मलिक जावेद अख्तर पुत्र शदरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है। मलिक जावेद मूल रूप से बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के इगरा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


उसने वर्ष 2007 में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सुपर मार्केट में अनस सिक्योरिटीज इंवेस्टमेंट कंपनी खोली थी। इसमें उसका साथ परवेज ने दिया था। जावेद अख्तर ने इस कंपनी का क्षेत्रीय कार्यालय मुरादाबाद के लाजपतनगर में बनाया था। वर्ष 2007 में कुछ माह काम करने के बाद अचानक कंपनी के दफ्तर पर ताला लग गया। कंपनी शेयर मार्केट में धन लगाने का काम करती थी।  
विज्ञापन



कंपनी का दावा था कि इस कंपनी में पैसा लगाने से धन दोगुना हो जाएगा। लोगों ने उस वक्त काफी धन लगाया। धन दोगुना करने का झांसा देकर कंपनी ने लाखों रुपये हड़प लिए और फिर कंपनी फरार हो गई। उस वक्त सिविल लाइंस थाने में गंज थाना क्षेत्र के मुहल्ला इमली झूले वाली निवासी इंजल  बिलाल शमसी ने मामले की रिपोर्ट मलिक जावेद के साथ ही परवेज के खिलाफ भी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को इसे गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी परवेज अभी फरार है। एसपी ने बताया कि मलिक जावेद अख्तर रिपोर्ट दर्ज होने के पहले तक मुरादाबाद में ही रह रहा था। इसके बाद वह कई और शहरों में नाम बदलकर नाम रहने लगा। फिलहाल, वह देहरादून में रह रहा था। एसपी ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed