फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   national secretry of congress reached noor mahal

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने नूर महल में की पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री से मुलाकात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
national secretry of congress reached noor mahal
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस भी अब तक प्रत्याशी का नाम तय नहीं कर सकी है। हालांकि, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने रामपुर आकर नूरमहल में नेताओं से मुलाकात की है। सूत्रों की मानें तो टिकट को लेकर अंतिम निर्णय रविवार को होगा।
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव के लिए नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां समेत कांग्रेस के दो नेताओं ने नामांकन पत्र खरीद लिए हैं। लेकिन, पार्टी ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस चुनाव से दूर रह सकती है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। हालांकि, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम शनिवार को नूर महल पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और पूर्व सांसद बेगम नूरबानो से मुलाकात की। नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस के टिकट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और पूर्व सांसद बेगम नूरबानो से इस बारे में बात की है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम भी नूर महल आकार दोनों नेताओं से मिले हैं। पार्टी चाहती है कि नवेद मियां चुनाव लड़ें। रविवार को अंतिम निर्णय सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed