{"_id":"584b0b4e4f1c1be05944b27a","slug":"nanital-hiway-jam-in-bhot","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी ः भोट में फिर नैनीताल हाईवे पर हंगामा, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी ः भोट में फिर नैनीताल हाईवे पर हंगामा, जाम
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/भोट रामपुर
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोटबंदी के 31 वें दिन भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। कैश न मिलने पर पब्लिक का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भोट में प्रथमा बैंक के खिलाफ ग्राहकों ने हंगामा करते हुए सुबह 10 बजे नैनीताल हाईवे जाम कर करीब एक घंटे तक हंगामा किया। इधर, जाम लगने से हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई।
शुक्रवार की सुबह पांच बजे से ही नगर व क्षेत्र की सभी बैंकों के बाहर नोट निकालने वालों की कतार लगनी शुरूहो गई थी। बैंक खुलते ही लाइन में लगे लोगों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। भोट स्थित प्रथमा बैंक पर लाइन में लगे लोगों को सुबह दस बजे पहुंचे शाखा प्रबंधक वीके दुबे ने बताया कि उनकी बैंक कैश नहीं है। लिहाजा, वह आज भुगतान नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
यह सुनते ही ग्राहकों ने बैंक के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया कि वह दो सप्ताह से लगातार आ रहे हैं, मगर उन्हें नोट नहीं दिए जा रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए बैंक के सामने नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे रुद्रपुर व रामपुर की ओर से आने वाले वाहन जाम में फंस गए। सूचना पर करीब एक घंटे बाद भोट थाना प्रभारी जीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने टोकन सभी को दिलवाकर दोपहर बाद बैंक आने को कहा। उधर, नगर की प्रथमा बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक, बैंक आफ बड़ौदा में नोट लेने वालों की पूरे दिन भीड़ रही।
विज्ञापन