{"_id":"585c2b494f1c1bf248e3b0ac","slug":"nanital-hiway-for-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न मिलने पर नैनीताल हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिलने पर नैनीताल हाईवे किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो./ बिलासपुर/भोट/मिलक/रामपुर
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भोट में स्टेट बैंक के खिलाफ ग्राहकों ने हंगामा करते हुए हाईवे जाम कर एक घंटा प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस के आश्वासन पर जाम को खोला।
गुरुवार की सुबह पांच बजे से ही नगर व क्षेत्र की सभी बैंकों के बाहर नोट निकालने वालों की कतारें लगनी शुरु हो गईं। बैंक खुलते ही जबरन लोग कतारों से बाहर निकलकर बैंकों में घुसने का प्रयास करने लगे। इसको लेकर ग्राहकों में काफी धक्का मुक्की भी हुई। भोट स्थित भारतीय स्टेट बैंक पर दिन निकलते ही लाइनें लगनी शुरु हो गई। लाइनों में लगे लोगों को सुबह दस बजे पहुंचे बैंक कर्मियों ने ग्राहकों को बताया कि उनकी बैंक को कैश ही नहीं मिल रहा है, लिहाजा वह आज किसी को भी भुगतान नहीं कर पाएंगे।
केवल कैश जमा करने का कार्य ही करेंगे। इस पर ग्राहकों में बैंक के प्रति रोष फैल गया। उन्होंने बैंक के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया कि वह दो सप्ताह से लगातार आ रहे हैं, मगर उन्हें नए नोट नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने बैंक कर्मियों पर प्रभावशाली लोगों से सांठगांठ कर रात में उन्हें नए नोट देने का भी आरोप लगाते हुए नैनीताल हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। इससे नैनीताल हाईवे पर रुद्रपुर व रामपुर की ओर से आने वाले वाहन जाम में फंस गए।
विज्ञापन
सूचना पर करीब एक घंटे बाद भोट थाना प्रभारी जीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फोन पर शाखा प्रबंधक से बात की तो उन्होंने कैश मिलने पर ही भुगतान बांटने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने टोकन सभी को दिलवाकर दोपहर बाद बैंक आने को कहा। जाम लगाने वालों में भोट, मनकरा, सनकरा, नरखेड़ा, मिलक मुंडी, मुंडिया निकट मनकरा आदि गांवों के लोग मुख्य थे। जबकि, प्रथमा बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक, बैंक आफ बड़ौदा आदि बैंकों पर भी नोट लेने वालों की पूरे दिन भीड़ रही। उधर, मिलक की भारतीय स्टेट बैंक शाखा और पीएनबी ने कैश बांटा।
विज्ञापन