फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nanital hiway five hours jam

नैनीताल हाईवे पर ट्रक खराब होने से लगा पांच घंटे जाम

Sun, 22 Jan 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो.  बिलासपुर/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो.  बिलासपुर/रामपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
nanital hiway five hours jam
शनिवार को बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। अमर उजाला

विज्ञापन

नैनीताल हाईवे पर शनिवार को ट्रक खराब होने से जाम लग गया। करीब पांच घंटे तक वाहन रेंग-रेंगकर गुजरे। जिसकी वजह से वाहन चालकों और राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

नैनीताल हाईवे पर शनिवार को दिन में करीब 12 बजे रामपुर से रुद्रपुर जा रहा एक ट्रक केमरी तिराहे के पास खराब हो गया। ट्रक खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे-धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो र्गइं। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया।
विज्ञापन


जाम का आलम यह हो गया कि यात्री बेहद परेशान हो गए। जाम की वजह नगर में फैला अतिक्रमण और साप्ताहिक पैठ भी रही। हालांकि, पुलिस दिन भर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम तक खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ट्रक को तो कुछ ही देर बाद हाईवे से हटवा दिया गया था। पुलिस सुबह से ही हाईवे पर जाम को लेकर अलर्ट थी और बाजार की भीड़ के कारण वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे किच्छा की आवास कालोनी निवासी अजय कुमार नारंग व रुद्रपुर निवासी मोहम्मद सलीम अहमद का कहना था कि पुलिस प्रशासन को व्यापार मंडल के साथ जाम से निपटने की रणनीति बनानी चाहिए।


बिलासपुर सीड्स एसोसिएशन के चेयरमैन अमृतपाल सिंह हैप्पी का कहना है कि शनिवार के दिन का जाम सभी को रुला देता है। अरोरा कालोनी निवासी हनी कुलविंदर सिंह बाजवा का कहना है कि बाजार के दिन जाम के कारण बच्चों को खुद ही स्कूल से लाना पड़ता है। एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि चुनाव के बाद बैठक कर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed