{"_id":"58655de44f1c1b047feeafa7","slug":"nanital-hiway-5-hoursjam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल मार्ग पांच घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल मार्ग पांच घंटे जाम
अमर उजाला ब्यूरो/ टांडा रामपुर
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
टांडा में क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण लगा जाम । अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के बीचोबीच से गुजरने वाले बाजपुर- नैनीताल मार्ग पर गुरुवार को सुबह 11 बजे से रोड पर अतिक्रमण तथा नगर पालिका के सामने लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन माह से बनाई जा रही क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण जाम लग गया।
इसके बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई तथा मुख्य मार्ग से जुड़े संपर्क मार्ग भी ट्रैफिक बढ़ने के कारण जाम हो गए। इससे जाम में फंसे सैलानी तथा राहगीरों का भारी दिक्कत का सामना कारण पड़ा। मुख्य मार्ग पर शाम चार बजे सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
नगर में सड़कों पर ठेलों, फड़ों तथा नगर पालिका के सामने लंबे समय से निर्माणाधीन पुलिया पर ट्रैफिक वन साइडेड हो जाने से सुबह करीब ग्यारह बजे से मुख्य मार्ग पर गाड़ियों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। धीरे- धीरे हालात खराब होने लगे तथा मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाजपुर तथा मुरादाबाद की ओर सड़क पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
जाम के कारण लोग मोहल्ला मोतीनगर तथा बरगद से होते हुए मोहल्ला भब्बलपुरी से तथा नगर पालिका के सामने टंडौली तथा टंडोला से होते हुए मोहल्ला नवाबपुरा से निकलना प्रारंभ हो गए लेकिन वाहनों के अधिक आवागमन हो जाने के कारण वैकल्पिक मार्ग भी ठप हो गया। शाम को करीब चार बजे वाहनों का दबाव कम होने से जाम की स्थिति पर काबू पाया जा सका।