{"_id":"5888f2974f1c1b9e7dcf4d55","slug":"nanital-hiway","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राली खराब, हाईवे पर लगा चार घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राली खराब, हाईवे पर लगा चार घंटे जाम
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर/ बिलासपुर
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर बुधवार को गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली खराब होने से वाहन चार घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। नैनीताल हाईवे पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली नगर से रुद्रविलास चीनी मिल जा रही थी।
नैनीताल हाईवे स्थित ब्लाक के पास अचानक ट्रैक्टर खराब हो गया। ट्रैक्टर खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे-धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। यात्री बेहद परेशान हो गए।
जाम की खास वजह नगर में फैला अतिक्रमण न नगर में हाईवे किनारे लगने वाली साप्ताहिक पैठ भी रही। हालांकि, पुलिस दिन भर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेंग-रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम चार बजे तक खुलवाया। जाम में फंसे लोगों खासकर पहाड़ों पर जाने वाले टूरिस्टों ने पुलिस प्रशासन व अतिक्रमणकारियों को जमकर कोसा।