{"_id":"57cc70aa4f1c1be242317892","slug":"nakvi-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान व आतंकवाद की है जुगलबंदी : नकवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान व आतंकवाद की है जुगलबंदी : नकवी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में कार्यकताओं से वार्ता करते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण व संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद की जुगलबंदी है। यही एक दिन उसकी तबाही का कारण बनेगी। नकवी ने जम्मू-कश्मीर में का माहौल शीघ्र सामान्य होने की बात कही। साथ ही केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को भी गिनाया।
रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए नकवी ने कहा कि पाकिस्तान की आतंकवाद से जुगलबंदी है। उसे यह तय करना है कि अब आतंकवाद या अमन में से किसका दामन थामेगा। जम्मू कश्मीर में हिंसा पर कहा कि बीजेपी की सरकार के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति व अमन के साथ विकास कार्य बढ़ने लगे।
विज्ञापन
अमन के दुश्मनों को यह हजम नहीं हुआ तो चैन-अमन के अपहरण की कोशिश कर हिंसा फैलाई लेकिन, जल्द ही वहां अमन व शांति होगी। रोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए कहा कि पूरे देश में एक हजार सद्भावना मंडलों का निर्माण किया जाएगा। जिनमें शैक्षिक, सामाजिक, रोजगार परक गतिविधियों से कौशल विकास व रोजगार के अवसरों को बढ़ाया जाएगा। एक-दो माह में पूरे देश में इनका निर्माण हो जाएगा।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि यूपी में अल्पसंख्यकों को रोजगार दिया जा रहा है। एक साल में 10 लाख अल्पसंख्यकों को रोजगार दिए जाने का लक्ष्य है। मल्टीसेक्टोरल प्लान अब प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के नाम से संचालित किया जा रहा है। छात्रवृत्ति पर कहा कि भाजपा सरकार से पहले चार-पांच साल में अरबों रुपये की छात्रवृत्ति का घपला किया गया। भाजपा ने इसे आनलाइन कर बिचौलियों द्वारा किए जा रहे घपले को समाप्त कर दिया है।