फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   naital hiway four hours jam

नैनीताल हाईवे रहा चार घंटे जाम 

Sun, 05 Feb 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/ रामपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 नैनीताल हाईवे पर शनिवार को गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली खराब होने से वाहन चार घंटे से अधिक जाम में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

नैनीताल हाईवे पर शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली नगर से रुद्रबिलास चीनी मिल जा रही थी। अचानक नैनीताल हाईवे स्थित अहरो तिराहे के पास ट्रैक्टर खराब हो गई। ट्रैक्टर खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे- धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरूहो र्गइं।
विज्ञापन



रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।  हालांकि, पुलिस दिनभर जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेंग- रेंग कर गुजरे। जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम को शाम चार बजे तक खुलवाया। जाम लगने की खास वजह नगर में हाईवे किनारे लगने वाली साप्ताहिक पैठ व हाईवे किनारे फैला अतिक्रमण भी रहा। जाम में फंसे लोगों ने पुलिस प्रशासन व अतिक्रमणकारियों को कोसा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed