फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   muslim dharmguru lokir raza told

27 माह के जुल्म और ज्यादती का हुकूमत से किया जाएगा हिसाब : मौलाना तौकीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
muslim dharmguru lokir raza told
रामपुर। बरेली के सुन्नी धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा शनिवार देर रात सपा नेता आजम खां के घर पहुंचे। उन्होंने आजम खां से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की और चले गए। इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आजम खां के साथ 27 माह तक हुए जुल्म और ज्यादती का हिसाब हुकूमत से लिया जाएगा।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के आवास पर शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मौलाना तौकीर रजा पहुंच गए। करीब आधे घंटे तक मुलाकात के बाद जब वो घर के बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि आजम खां के जेल से बाहर आने के बाद वो अपनी खुशी का इजहार करने के लिए आए हैं। उनके साथ जो जुल्म और ज्यादती हुई हैं, उसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ा जाएगा। संजीदगी के साथ आगे काम किया जाएगा। कहा कि आजम खां को बेगुनाहियों की 27 माह की सजा भुगतनी पड़ी है, उसका हिसाब होगा। आजम खां को आज नई जिंदगी मिली है। इस बीच जब मीडिया कर्मियों की ओर से अखिलेश यादव को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की गई, तो सवाल सुनने से पहले ही आजम खां ने मीडिया कर्मियों को रोक दिया। इसके बाद वो तौकीर रजा को बाहर तक छोड़ने के लिए आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed