फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mushayara in rampur

...खूब रोए हम भी जब तक आंखों में पानी रहा

Mon, 21 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Mon, 21 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
mushayara in rampur
...खूब रोए हम भी जब तक आंखों में पानी रहा - फोटो : amarujala
जिंदगी सचमुच हसीन इत्तेफाक है। अगर इत्तेफाक न हो तो मुहब्बत न हो, शायरी न हो संगीत न हो। शायरों ने अपने कलाम के जरिये इस संदेश को अवाम तक पहुंचाया। शायरों का कहना था कि रामपुर अदब का गहवारा है। शायरी और गंगा-जमुनी तहजीब का मरकज है। बैरियान मुहल्ले में मुशायरे का आगाज आकाशवाणी रामपुर के डायरेक्टर सरवत उस्मानी ने शमा रोशन कर किया।
विज्ञापन


शहर इमाम मुफ्ती महबूब अली सैयद दुरवेश अहमद सरवत उर्फ मोती मियां की लिखी किताब कुल्लियत-ए-सरवत का विमोचन किया। सीन शीन आलम ने कलाम पेश किया कि मु्ददतों बस काम अपना मरसिया ख्वानी का रहा, खूब रोए हम भी जब तक आंखों में पानी रहा। डा. जावेद नसीमी ने कलाम पढ़ा कि दिलों के जो ताल्लुक वही तो काम के हैं, के अब यह खून के रिश्ते तो सिर्फ नाम के हैं।
विज्ञापन


फरीद नोमानी ने कलाम पढ़ा कि न चमकेंगे न इज्जत मिलेगी, उतर आए अगर जमीं पर सितारे। गुफरान फरीदी ने कलाम पढ़ा कि होगा मौसम ये खुशगवार कभी, अब तो दशहत की हर तरफ लू है। इनके अलावा अजहर इनायती, इरफान दानिश, जहीर रहमती, शहजादा गुलरेज, इफ्तखार ताहिर, अतीक जिलानी, तसव्वुर रामपुरी, डा. शरीफ अहमद, अतीक जिलानी ने भी कलाम पेश किया। इस मौके पर नसीर शाह खां, असलम हसन खां, नईम भी थे। मुशायरे की सदारत समी उल्लाह खां और निजामत शकील गौस ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed