फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder of shive sena leader

शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख अनुराग शर्मा की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
murder of shive sena leader
रामपुर। शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख अनुराग शर्मा की बुधवार की रात उनके घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब वह घर से बाहर घूम रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनको तमंचे से दो गोली मारकर फरार हो गए। गोली उनकी पीठ पर लगी थी, इसके बाद उनको जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके समर्थकों ने उनके जिंदा होने की बात कहकर हंगामा करना शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उनके परिजन और समर्थक इस बात पर अड़े थे कि अनुराग जिंदा हैं उनको मुरादाबाद ले जाए जाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

अनुराग शर्मा का सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आगापुर रोड पर आवास है। उनकी पत्नी शालिनी शर्मा भाजपा सभासद हैं। अनुराग शर्मा बुधवार रात करीब नौ बजे अपने घर के पास ही टहल रहे थे। इस दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उनके पीठ में दो गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही इलाके में दहशत फैल गई। आनन-फानन में अनुराग को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके परिजनों ने और समर्थकों ने यह कहकर हंगामा कराना शुरू कर दिया कि अनुराग की मौत नहीं हुई है, उनकी सांस चल चल रही है। हंगामा देखकर जिला अस्पताल के डॉक्टर भाग खड़े हुए। उनके समर्थकों ने जिला अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी और उनको एंबुलेेंस में डालकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में जाने लगे। इस दौरन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। घटना की जानकारी जब जिलाधिकारी को हुई तो उन्होंने डॉक्टरों से इस बार में जानकारी की और उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि एंबुलेंस को फिर से अस्पताल में लाया जाए। इसके बाद पुलिस दोबारा से एंबुलेंस को जिला अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उनको फिर से मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके परिजन और समर्थक समाचार लिखे जाने तक इस बात अड़े हुए थे कि अनुराग शर्मा की सांस चल रही है उनको मुरादाबाद ले जाए जाने की अनुमति दी जाए। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश मित्तल के मुताबिक अनुराग की मौत उसी वक्त हो गई थी जब उनको यहां लाया गया था। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने भी अनुराग शर्मा की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अस्पातल में तोड़फोड़ करन वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed