फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Municipality president gave holiday gift to women sweepers by tying rakhi

Rampur News: पालिकाध्यक्ष ने राखी बंधवाकर महिला सफाई कर्मियों को दिया अवकाश का तोहफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Municipality president gave holiday gift to women sweepers by tying rakhi
रामपुर। बिलासपुर नगर पालिका परिषद की महिला सफाई कर्मियों ने बुधवार को पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल के राखी बांधी और उपहार के रूप में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन का अवकाश देने की मांग की। पालिका अध्यक्ष ने उन्हें सौगात के रूप में अवकाश दे दिया। बुधवार की दोपहर नगर पालिका परिषद की तमाम महिला सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिषद में एकत्र हुईं। इसके बाद सभी महिला सफाई कर्मी पालिका अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पहुंची। उन्होंने पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल के बारी-बारी से राखी बांधीं और उनकी लंबी उम्र की कामना की। पालिका अध्यक्ष ने सभी को मिठाई व उपहार दिए। इस दौरान सभी महिला सफाई कर्मियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन के दिन वह भी अपने भाइयों के यहां राखी बांधने के लिए जाना चाहती हैं। ऐसे में उन्हें अवकाश दिया जाए, ताकि वह भी अपना त्यौहार मना सकें। अध्यक्ष ने उनकी मांग को तत्काल स्वीकृत करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के दिन महिला सफाई कर्मी अवकाश पर रहेंगीं और उनके स्थान पर पुरुष सफाई कर्मी अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। पालिका अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed