{"_id":"5af9d9ed4f1c1b165e8b478d","slug":"mulaym-and-akhilesh-forced-on-relation-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम और अखिलेश ने रिश्तों को दोहराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम और अखिलेश ने रिश्तों को दोहराया
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 15 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह के दौरान मंच पर जाते मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौहर विवि के दीक्षांत समारोह में एक बार फिर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव ने आजम खां से अपने रिश्तों को दोहराया। दोनों ने जौहर विवि के विकास के लिए हर संभव मदद किए जाने की बात कही। साथ ही जौहर विवि की स्थापना के दौर में सामने आई परेशानियों और संघर्षों में की गई मदद को भी साझा किया।
पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां की मुलायम सिंह यादव से करीबी और पार्टी में मजबूत पकड़ की बात जगजाहिर है। लेकिन, जौहर विवि के शिलान्यास से लेकर कैबिनेट में मंजूरी और उद्घाटन से अब दीक्षांत समारोह तक हर कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की मौजूदगी रही है। इतना ही नहीं दोनों नेताओं ने हर अवसर पर मंच से आजम खां से अपने रिश्तों और जौहर विवि ही नहीं बल्कि विकास से जुड़े आजम खां के हर ड्रीम प्रोजेक्ट को पूरा करने की बात कही है।
विज्ञापन
जौहर विवि के दीक्षांत समारोह में भी यह बात सामने आई। अखिलेश यादव ने पांडाल को लेकर कहा कि हमारी सरकार होती तो शायद ऐसे पांडाल में यह कार्यक्रम न होता। कहा कि आगे भी जौहर विवि के विकास के लिए हरसंभव मदद करेंगे। मुलायम सिंह यादव ने भी जौहर विवि को जमीन उपलब्ध कराने से लेकर कैबिनेट की मंजूरी और जौहर विवि चालू होने में आ रही तमाम बाधाओं को दूर करने में अपने योगदान को बताया।
विज्ञापन
उन्होंने जौहर विवि के बिल को लेकर राज्यपाल तक से की गई पैरवी को बताया। जौहर विवि के शिलान्यास से लेकर दीक्षांत समारोह तक हर मुश्किल में साथ देने की बात कहते हुए आगे भी विवि के विकास के लिए हरसंभव मदद देने की बात कही।