फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Mukhtar Abbas Naqvi praised the budget

Budget 2023: मुख्तार अब्बास नकवी ने की बजट की तारीफ, आत्मनिर्भर, सशक्त, समर्थ भारत के सफल सफर का हमसफर बताया

Wed, 01 Feb 2023 01:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Feb 2023 01:51 PM IST
सार

भाजपा नेता ने बजट की तारीफ करते हुए इसे किसानों के लिए समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर, सशक्त, समर्थ भारत के सफल सफर का हमसफर है।

विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi praised the budget
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बजट की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर, सशक्त, समर्थ भारत के सफल सफर का हमसफर है। भाजपा नेता ने बजट को किसानों के लिए समर्पित बताया। उन्होंन कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का ये नतीजा है कि आज देश तमाम संकटों के दौरान भी देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित नहीं हुई।

विज्ञापन


रामचरित मानस को लेकर बयानबाजी करने वाला अज्ञानी: नकवी
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा  के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रामचरित मानस को लेकर चल रही राजनीति और बयानबाजी पर कहा है कि रामचरित मानस देश की आत्मा है भगवान राम इस देश के लोगों की रगों में बसे हुए हैं। न केवल भारत के बल्कि, पूरी दुनिया की रगों में हैं अगर कोई बयानबाजी करता है तो वो अज्ञानी है।
विज्ञापन


क्या होता है बजट?
बजट एक साल का लेखा-जोखा होता है। बजट पेश करने से पहले एक सर्वे से कराया जाता है, जिसमें सरकार की कमाई का अनुमान लगाया जाता है। बजट में सरकार अनुमान लगाती है कि उसे प्रत्यक्ष कर, अप्रत्यक्ष कर, रेलवे के किराए और अलग-अलग मंत्रालय के जरिए कितनी कमाई होगी। सर्वे में यह भी पता लगाया जाता है कि आगामी साल में सरकार का कितना खर्च अनुमानित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीधे शब्दों में कहें तो बजट एक साल में होने वाले अनुमानित राजस्व (कमाई) और खर्चों (अनुमानित व्यय) का ब्योरा होता है। वित्त मंत्री अपने इन्हीं कमाई और खर्च का ब्योरा बजट भाषण में देते हैं। इसे ही आम बजट या संघीय बजट कहते हैं। बजट की अवधि एक साल की होती है। 


भारत में बजट कौन तैयार करता है?
भारत में बजट को तैयार करने की प्रक्रिया काफी जटिल है। इसे बनाने में वित्त मंत्रालय के साथ नीति आयोग और खर्च से जुड़े मंत्रालय शामिल होते हैं। वित्त मंत्रालय इन्हीं अलग-अलग मंत्रालयों के अनुरोध पर खर्च का एक प्रस्ताव तैयार करता है। इसके बाद बजट बनाने का काम वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आर्थिक मामलों के विभाग का बजट सेक्शन करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed