{"_id":"640b87311e60709131013dd7","slug":"mp-lodhi-told-rampur-news-c-15-1-81279-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ: सांसद
विज्ञापन
रामपुर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति(दिशा) की बैठक में सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाकर उनके ठीक ढंग से क्रियान्वयन के निर्देश अधिकारियों को दिए। सांसद ने कहा कि अधिकारी जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करें और यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजना का लाभ हर उस व्यक्ति को मिले जो उसकी पात्रता रखता हो।
डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की समीक्षा की। जिसमें अधिशासी अभियंता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत 11 मार्गों पर शत-प्रतिशत काम पूरा कर लिया है। चालूू वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्वीकृत 15 मार्गों के निर्माण के लिए अनुबंध हो चुका है। इसमें एक काम को पूरा कर लिया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में 1391 के सापेक्ष 2513 समूहों का गठन किया जा चुका है। जिसमें 27236 महिलाओं को समूह गठन के अंतर्गत आच्छादित किया गया है। इनके बनाए गए उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत सभी ब्लॉकों में 1455 ग्रामों को विद्युतीकृत कराकर प्रत्येक घर में विद्युत आपूर्ति की गई है। सांसद ने गर्मी में ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या से निपटने के लिए शीघ्र प्रबंधन करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति हो रही है उसका वेरीफिकेशन अवश्य करा लें। पेयजल कनेक्शन लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण हर हाल में कराया जाए। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत माह अक्तूबर में 5736 किसानों को लाभान्वित करते हुए तीन करोड़ रुपये की धनराशि बांटी गई है। इस वित्तीय वर्ष में 8744 किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी और नामित सदस्य उपस्थित रहे। संवाद