फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   mp azajm told that i will get justice

न्यायालय से जरूर मिलेगा इंसाफ: आजम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
mp azajm told that i will get justice
रामपुर। सांसद आजम खां ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि उनके खिलाफ जिला प्रशासन ने जो मुकदमे दर्ज किए हैं, उनका कोई पुख्ता आधार नहीं है। कोर्ट में ये सभी मुकदमे खारिज हो जाएंगे। उन्होंने कहा है कि हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और वहां से इंसाफ जरूर मिलेगा। आजम खां के पूर्व पीआरओ अनवर मसूद के उनका बयान जारी किया है। बयान में आजम खां ने कहा है कि हमारे खिलाफ 17 मुकदमे राजनीतिक रंजिश की वजह से दर्ज किए गए हैं। कोर्ट से हमें कई मामलों में राहत मिली है। जिस तरह से राहत मिली है उस तरह से इंसाफ भी मिलेगा। उन्होंने कहा है कि मेरा जुर्म सिर्फ इतना है कि मैंने रामपुर के गरीब बच्चों के हाथ में कारचोब और बीड़ी की जगह कलम देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा है कि हमने हमेशा सच्ची और बेदाग सियासत की है। आजम ने अपने बयान में कई मामलों का उल्लेख करते हुए दावा किया है कि इन मामलों में उनको कोर्ट ने राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed