फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   More than a dozen construction companies on the radar of Income Tax Department

Rampur News: एक दर्जन से ज्यादा कंस्ट्रक्शन कंपनियां आयकर विभाग के रडार पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
More than a dozen construction companies on the radar of Income Tax Department
रामपुर। सपा शासन में जौहर यूनिवर्सिटी से लेकर जिले में अन्य निर्माण कार्य कराने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। ये कंपनियां आयकर विभाग के निशाने पर आ गई हैं। आजम खां के ठिकानों पर तीन दिन चली कार्रवाई के बाद आयकर विभाग को इन कंपनियों के बारे में बड़ी जानकारी मिली है। जल्द ही इन पर शिकंजा कस सकता है। सपा शासन में रामपुर में तमाम विकास कार्य कराए गए थे। सैकड़ों करोड़ रुपये के निर्माण जौहर यूनिवर्सिटी के साथ ही शहर के अन्य हिस्सों में कराए गए थे। इन निर्माण कार्यों को कराने की जिम्मेदारी सपा नेता आजम खां के करीबी ठेकेदारों की कंस्ट्रक्शन कंपनियों पर रहती थी। इन कंपनियों ने उस वक्त खूब काम कराकर मोटा मुनाफा कमाया था। अब यही कंपनियां आयकर विभाग के निशाने पर आ गई हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक छापा के दौरान इन कंपनियों का डाटा आयकर विभाग ने जुटाया है। कई कंंस्ट्रक्शन कंपनियों के अधिकारियों से आयकर विभाग की टीमों ने तीन दिन में पूछताछ की है। साथ ही लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत से भी रिकाॅर्ड जुटाया है। सारा रिकॉर्ड लेकर आयकर विभाग की टीम मुख्यालय रवाना हो गई है। टीम की ओर से कार्रवाई के लिए पूरा प्लान तैयार किया गया है। जल्द ही कंस्ट्रक्शन कंपनियों पर आयकर विभाग शिकंजा कसेगा।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed